गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए समर्पित है भाजपा सरकार 

सुशासन और गरीबोत्थान के ग्यारह वर्षों पर केन्द्रित होगा भाजपा का कार्यक्रम 


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक  जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी सरकार के गौरवशाली कार्य दिवसों में उनके उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंभ होगा। यह अभियान विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों पर केंद्रित होगा।

       विशिष्ट अतिथि अमरेन्द्र पांडेय जिला प्रवासी एक भारत श्रेष्ठ भारत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है । उन्होंने कहा कि आज देश से बुनियादी समस्याओं के समाधान में सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही है जिनका लाभ समाज के पात्र लोगों को प्राप्त हो रहा है।और बिहार चुनाव में भाजपा के जीत का दावा किया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने विषय प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 10 जून से प्रारम्भ कार्यक्रम में प्रेस वार्ता, प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट,”बदलता भारत मेरा अनुभव”, डिजिटल प्रतियोगिता, मंडल स्तर व शक्ति केन्द्र स्तर पर सभा, चौपाल, संकल्प के आलावा विश्व योग दिवस तथा नेताओं पदाधिकारियों के प्रवास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, बृजेन्द्र राय,प्रो शोभनाथ यादव, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार धन्यवाद पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने तथा संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

Views: 76

Advertisements

Leave a Reply