रास्ते से इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर इंटरलॉकिंग उखाड़ने पर मुकदमा दर्ज 

गाज़ीपुर। गांव के रास्ते पर लगे इंटरलॉकिंग ईंटों को उखाड़ने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


     यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव की है। बताया गया कि शनिवार की शाम लगे इंटरलॉकिंग को रविवार की सुबह कुछ लोगों ने उखाड़ना शुरू कर दिया। इस मामले में ग्राम प्रधान सुनीता चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

        ग्राम प्रधान सुनीता चौरसिया ने बताया कि पूरा गांव आबादी की जमीन पर बसा हुआ है। जिस रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगाया गया था वह गांव का पुराना रास्ता है। उस रास्ते पर लगभग 25 वर्ष पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजा लगाया था। उसी रास्ते में नाली और जल निगम की पाइप भी बिछाई गई है। गांव में आवागमन को सुगम बनाने के लिए उसी सार्वजनिक रास्ते पर शनिवार की शाम इंटरलॉकिंग लगवाया गया था। जिसे रविवार की सुबह गांव की ही मीरा पांडेय, पूजा पांडेय, बंदना पांडेय, सीमा पांडेय तथा राधेश्याम पांडेय ने अपनी जमीन बताते हुए इंटरलॉकिंग उखाड़ दिया। जिस पर विकास कार्य में बाधा डालने सहित का नामजद तहरीर दिया गया जिस पर पुलिस ने पांच के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ा गया इंटरलॉकिंग फिर से लगवाया गया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में पांच नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना का वीडियो भी मिला है, उसे देखकर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कारवाई की गई है।

Views: 84

Advertisements

Leave a Reply