राजी खुशी तीन परिवारों की हुई विदाई
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/ परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइंस में मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए तीन परिवारों की विदाई कराई गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में महिला सहायता प्रकोष्ठ/ परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 24 प्रकरण को सुना गया। काफी समय से विवादित चल रहे तीन प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। वहीं एक दर्जन प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई। इसी प्रकार छह परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई । शेष तीन परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सबिता, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 61









