विशेष सचिव ने किया जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण 

गाजीपुर । शासन के निर्देशानुसार आकांक्षात्मक ब्लाक सादात में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण विशेष सचिव अपर आयुक्त (प्रशासन) परिवहन चित्रलेखा सिंह 


द्वारा किया गया।

       उन्होंने शुक्रवार को सादात ब्लाक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा क्षेत्र पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की सत्यता परखी। उन्होंने ब्लाक सभागार में खण्ड विकास अधिकारी डॉ सरजीत सिंह के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग, जलकल, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर योजनाओं की हकीकत से रूबरू हुईं।

        उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें और जनता को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी पर दण्डात्मक कार्रवाई निश्चित होगी। उन्होंने सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. पंकज कुमार सिंह से महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त किया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव से ब्लाक में छात्र अध्यापक अनुपात के साथ ही दिव्यांग बच्चो के शिक्षण कार्य पर विस्तृत जानकारी ली। बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह से उन्होंने सात बिंदुओं पर विषयवार जानकारी ली। साथ ही एडीओ पंचायत इरसाद जफर से पंचायतों के विकास कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सीएचसी पर कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर, उपलब्ध दवाएं, आपरेशन थियेटर आदि का भी निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने ग्राम पंचायत डोरा के सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की दो गर्भवती महिलाओं सीमा और आरती की विधिवत गोद भराई भी किया और एक शिशु को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। गांव की प्रधान वंदना राय ने विशेष सचिव चित्रलेखा सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डा. सरजीत सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 344

Advertisements

Leave a Reply