चोरी की दो मोटर साइकिल व पार्ट्स के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किया है।


    अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नागेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईटीआई चौराहे के पास से अभियुक्त पंकज कुमार गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी लालगंज थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार व एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो मोटर साइकिल व तीन इंजन, दो टंकी, चार  रिम,  एक चेचिस , दो सीट, दो साइलेन्सर तथा तीन सॉकर बरामद किया । 

      पूछताछ में अभियुक्त पंकज कुमार गुप्ता ने  बताया कि कबाड़ खरीदने का काम करता हूं।  मै केवल रद्दीकॉपी किताब व खराब लोहे समान खरीदता हूँ लेकिन इधर कुछ महीनो से मैं लालच मे आकर चोरी की मोटर साइकिले भी खरीदने लगा। बाल अपचारी अपने एक साथी दिनेश के साथ पैशन प्रो मोटर साइकिल बेचने के लिए लाया था। मैने उक्त मोटर साइकिल का पांच हजार रुपये दोनों को दिया था तथा इसका साथी पहले भी मुझे कई मोटर साइकिलें बेच चुका है। मै मोटर साइकिलों को काटकर अलग-अलग पार्ट करके बेच देता हूँ।

        गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कि गयी। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव मय हमराह, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश तथा उपनिरीक्षक हरिकृष्ण त्रिपाठी , थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 234

Advertisements

Leave a Reply