श्री श्री आनंद मूर्ति जी का 104 वां जन्मदिन ससमारोह सम्पन्न

गाज़ीपुर। आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंद मूर्ति जी का 104 वां जन्मदिन सोमवार को हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में आनंद मार्ग स्कूल लाल दरवाजा मे मनाया गया। विभिन्न स्थानों से आये आनंदमार्गीयो ने बाबा जी के जन्मोत्सव में शामिल होकर शहर के भक्तों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा में भागीदारी निभाई।


      आचार्य  गुणाधीशानंद अवधूत के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान शहर के महुआबाग़ में शिविर लगाकर दो हजार से उपर राहगीरों को शरबत पिलाकर आनन्द मार्ग के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। अपने सम्बोधन में आचार्य गुणाधीशानंद अवधूत ने बताया कि गुरुदेव ने अपने जीवन भर विश्व के लोगों को अध्यात्म का रास्ता दिखाया और 180 देशो मे इसकी शाखाएं बनायीं और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम सम्पन्न कराने में स्कूल स्टॉफ एवं भक्तजनों का भरपूर सहयोग रहा। अंत में दादाजी जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Views: 86

Advertisements

Leave a Reply