अंधे व्यक्ति का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद 

गाजीपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम बुजुर्गा (कोठवा) में गत 5/6 मई 2025 की रात गांव के निवासी दृष्टिहीन, अविवाहित व बेसहारा नगीना यादव की हत्या उनके सगे भाई के बेटों ने ही की थी। हत्या के बाद पुलिस टीम आरोपियों की सुरागरसी में लगी हुई थी और शनिवार को हत्याकांड के फरार आरोपी मृतक के भाई वकील यादव(52वर्ष) पुत्र स्व. जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम बुजुर्गा (कोठवा), थाना कोतवाली, को पुलिस ने बुजुर्गा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया था। अनृय हत्यारोपी की तलाश में लगी पुलिस ने सोमवार बारह मई को बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिय़ा‌।बालअपचारी ने पूछताछ में बताया कि मृतक मेरे चाचा नगीना यादव , मेरे पिता वकील यादव से हमेशा झगडा करते थे। मेरे पिता जी को बहुत परेशान करते थे। अपने पिता के कहने पर मैने अपने बडे भाई खिचडू उर्फ प्रदीप यादव जो ड्राइवरी का काम करते है, के साथ मिलकर दिनांक 5/6.05.2025 की रात्रि में नगीना यादव जो पिन्टू कश्यप के दरवाजे के वाहर सो रहे थे, को मै तथा मेरा भाई खिचडू उर्फ प्रदीप यादव फावडा से मारकर भाग गये। मै तलवल, बबेडी आदि आस पास के स्थानो पर लुकछिप कर रह रहा था। जिस फावडा से मैने मारा था उसको ववउत बाबा के स्थान पर कुआँ मे फेक दिया था। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल फावडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। बालपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


Views: 183

Advertisements

Leave a Reply