रेल लाइन के समीप किशोरी का शव मिलने से सनसनी
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी भटनी रेल मार्ग पर सैदपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रफीपुर गांव के समीप रेल लाइन के किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी।
बताते चलें कि रविवार को सैदपुर के रफीपुर गांव के समीप कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे। तभी उन्हें रेल लाइन के किनारे एक किशोरी का शव दिखाई दिया। उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे और मौके पर खून फैला पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची सैदपुर कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, मर्चरी हाउस भेज दिया। किशोरी के शव को लेकर वहां लोग तरह तरह के अनुमान लगाते रहे। कुछ लोग उसे ट्रेन से गिरने की बात तो कुछ लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई। वहीं लोग इस बात की भी चर्चा करते रहे कि अब सत्यता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
Views: 158









