पोखरे में डूबने से किशोर की गयी जान
गाज़ीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलेमपुर बघाई गाँव के काली माता मंदिर के पोखरे में रविवार दोपहर को स्नान करते समय एक किशोर की डुबने से मौत हो गई।
बताया गया कि पोखरे में रोजाना ही दर्जनों युवक स्नान और जल क्रीड़ा करते रहते हैं। रविवार की दोपहर में राजापुर गांव निवासी किशोर अमन उर्फ गोलू कुमार (17 वर्ष) पुत्र संजय राम अपने साथियों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान ही गहरे पानी में चला गया और डुबने लगा। आसपास मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचे वह पोखरे में डूब गया। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव पोखरे से बाहर निकाला गया। जीवन की आस में उसके पराजन उसे तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ जांच के बाद चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माँ लालसा देवी और पिता संजय राम चित्कार कर उठे और परिजनों के रोने चिल्लाने से पूरा माहौल गमगीन रहा। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Views: 127









