लूट के माल, असलहे व चोरी की बाइक के साथ दो लूटेरे गिरफ्तार
गाज़ीपुर। ग्राहक सेवा केन्द्र पर लूट करने वाले दो शातिर लूटेरों को खानपुर थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गये रुपयो में से 30050 रुपये, एक स्वाइप मशीन, एक केवाईसी मशीन, एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर की बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवा विश्वकर्मा उर्फ पुल्लु पुत्र संतोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम घोघवा थाना खानपुर जनपद गाजीपुर तथा बृजेश विश्वकर्मा उर्फ चिरंजीव पुत्र स्व0 सत्य नारायण विश्वकर्मा निवासी ग्राम कुसुम्ही थाना चन्दवक जौनपुर रहे।
बताते चलें कि गत छह तारीख को ग्राहक सेवा केन्द्र से लूटेरों ने लूट की थी। उसके सम्बन्ध में खानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस लूटेरों की सुरागरसी में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मठसरैया गाँव की नहर पुलिया के पास बैठकर लूटेरे लूट के माल को बाँट रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एकाएक दबिश देकर रविवार को मठसरैया गाँव के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उनसे लूटे गये रुपयो में से 30050 रुपये नगद व मशीनादि सामग्री, एक तमंचा व जिन्दा कारतूस .315 बोर व चोरी की बिना नम्बर की बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। लूटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद मय हमराह व उपनिरीक्षक कमल भूषण राय मय हमराह थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 157









