इनामियां गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाज़ीपुर। थाना करण्ड़ा एवं स्वॉट टीम की संयुक्त टीम ने पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अंतर्जनपदीय शातिर गौतस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एकखोखा व एक मोटरसाईकिल बरामद कर लिया।
अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10/11 मई की मध्य रात्रि को प्रभारी निरीक्षक करण्डा मय पुलिस टीम व स्वॉट प्रभारी मय टीम द्वारा थाना करण्डा से संबंधित एक मुकदमे के वांछित की तलाश में आरी पहाड़पुर पुलिया के पास मौजूद थे। वह समय चौकी प्रभारी खिजिरपुर एवं चौकी प्रभारी बड़सरा मय टीम द्वारा ग्राम जमुआंव के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। जब पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह असलहा लहराते हुए तेजी से आगे बढ़ गया। इसकी सूचना तत्काल जनपद नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) व प्रभारी निरीक्षक करण्ड़ा व स्वाट टीम को भी दी गयी। इस पर संयुक्त टीम द्वारा उक्त बदमाश को बड़सरा बाईपास ग्राम बड़सरा के पास घेर लिया गया। अपने को दोनों तरफ से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे अपने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उर्फ गोलू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी कोटिया धरम्मरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर रहा,जो पच्चीस हजार रुपए का इनामिया है और गौ तस्करी में संलिप्त है। उसके विरुद्ध जनपद गाजीपुर एवं अन्य जनपदों में कई अन्य आपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि कार्रवाई की जा रही है।
Views: 148









