आपसी विवाद में एक भाई की मौत दूसरा गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती 

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा गांव में गुरुवार को दो सगे भाइयों में जमीन संबंधी आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। रात में हुए इस खुनी संघर्ष में जहां एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा भाई गंभीर स्थिति में सदर चिकित्सालय भेजा गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां उसकी चिकित्सा जारी है। बताया गया कि आपसी पुराने विवाद को लेकर दोनों भाईयों के परिवार आपस में भीड़ गये। इसी दौरान सिर पर गम्भीर चोट लगने से जहां सिधारी (27 वर्ष) पुत्र दीनानाथ की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका भाई सिपाही बिंद गम्भीर रूप से जख्मी हो गया ।

        मार पीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर, घायल व्यक्ति को इलाज हेतु भिजवाया। मृतक के  परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया। घटना के सम्बन्ध में गुरुवार की रात वादी श्रवण कुमार बिन्द पुत्र दीनानाथ बिन्द निवासी गोडा देहाती थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा प् सूचना दी गयी कि कि बाबा को खाना खिलाने और सम्पत्ति के लालच को लेकर अभियुक्तों द्वारा गाली देते हुए झगडा व मारपीट की गयी है। मारपीट मे जितेन्द्र बिन्द, अंगद बिन्द व सुगनी देवी घायल हो गयी हैं। वहीं चोट के कारण जितेन्द्र बिन्द की मृत्यु एवं अंगद बिन्द व सुगनी देवी का घायल होने की सूचना पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । हत्यारोपियों की सुरागरसी में लगे प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह  थाना कोतवाली सदर नद्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा से सम्बंधित तीन अभियुक्तों लाल चन्द बिन्द पुत्र कतवारू बिन्द उम्र करीब 52 वर्ष, सूरज कुमार बिन्द पुत्र लालचन्द बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष व बजरंगी कुमार बिन्द पुत्र लाल चन्द बिन्द उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण ग्राम गोड़ा देहाती थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को मीरनपुर सक्का हाईवे मोड़ थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दो डण्डा भी बरामद कर लिया। 

Views: 12


Leave a Reply