नवविवाहिता की मौत पर मृतका की भाभी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
गाज़ीपुर। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर मृतका की भाभी ने इसे दहेज हत्या बताते हुए मृतका के पति व सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बताते चलें कि दलीप राय पट्टी गांव निवासी स्व. सुरेश राजभर की पुत्री मनीषा राजभर की शादी 09 दिसंबर वर्ष 2024 को सादात थाना क्षेत्र के गौरा निवासी रामरूप राजभर के पुत्र अजय के साथ हुई थी। वर्तमान समय अजय राजभर मुम्बई में काम करता है। मृतका की भाभी ममता राजभर ने तहरीर में कहा कि ससुराल वालों ने करंट लगने से मनीषा की हालत खराब होने की सूचना हमारे परिवार को देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर बुलाया। सैदपुर पहुंचने पर उसके शव को गाड़ी में रखकर ससुराल वाले अस्पताल के बाहर सड़क पर मिले थे। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को गौरा स्थित घर से कब्जे में ले लिया और थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष बागिश विक्रम सिंह ने बताया कि पति, सास और ससुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
Views: 5









