अवैध असलहे संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक बल अपचारी सहित तीन अभियुक्तों को तीन देशी तमंचा .315 बोर मय तीन कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।


        अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम जलालपुर धन्नी रोड रामबन अखाड़ा के पास से अवैध असलहे संग गिरफ्तार कर लिया।

      गिरफ्तार अभियुक्तों में अरमान अंसारी पुत्र असरफ अंसारी, अरसद अंशारी पुत्र सुकरूल्ला अंसारी व एक बाल अपचारी निवासीगण ग्राम माखनपुर सदरजहांपुर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह शामिल रहे।

Views: 8


Leave a Reply