मरहूम माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पर ढाई लाख का इनाम
गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद निवासी माफिया सरगना मरहूम मुख्तार अंसारी के आईएस 191 गैंग के शार्प शूटर और कारखास रहे शातिर अपराधी अनुज कनौजिया पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ ने अब इनाम की राशि बढ़ाकर ढ़ाई लाख रुपये कर दी है। इससे पूर्व उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
बताते चलें कि वांछित शातिर अपराधी अनुज कनौजिया पर हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब दो दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्षों से पुलिस उसकी खोज में लगी है लेकिन वह अब तक फरार है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के इस कार्यवाही के बाद पुलिस उसकी सुरागरसी में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि अनुज कनौजिया, मरहूम माफिया मुख्तार अंसारी का विश्वासपात्र रहा और हत्या, लूट, अवैध वसूली जैसे अपराधों में संलिप्त रहा और कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाया। वह आज भी पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर दृष्टिकोण से काम कर रही है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी है।
Views: 7








