बाईकों की टक्कर में युवक ने  तोड़ा दम 

गाजीपुर। दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में जहां एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वही दूसरा बाइक सवार बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। यह दुर्घटना नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवा मोड स्टेट बैंक के पास घटी।


         बताया गया कि नोनहरा थाना क्षेत्र के अटवा फतेहपुर गांव निवासी विशाल कुमार (20 वर्ष) पुत्र नरेश राम बाइक से गाजीपुर जा रहा था। उसी समय उसकी बाइक अटवा मोड़ स्टेट बैंक के समीप सामने से रही बाइक से टकरा गयी। आमने-सामने हुईं इस टक्कर में जहां विशाल कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दुसरे बाइक चालक को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह शहर के भुतहियां टांड़ प्रकाश नगर से कासिमाबाद के लिए जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर उसके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। बेटे की मृत्यु की सूचना पर मृतक के पिता नरेश कुमार व परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।  

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply