एन एस एस का सात दिवसीय विशेष शिविर उद्घाटित 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को प्रोफेसर डॉ. एस.डी. सिंह परिहार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सामाजिक जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह शिविर युवाओं को न केवल जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बनेगा। अन्य वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि  यह शिविर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुणों से लैस करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षित युवाओं में राष्ट्रीय सेवा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर 9 मार्च  तक संचालित होगा। इसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें  विभिन्न सत्रों और गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण, गंगा स्वच्छता, सामाजिक स्वच्छता, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना व शिक्षा का महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा शिविरार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकालकर व स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।


      शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिनाथ मिश्र, डॉ धर्मेंद्र, डॉ अशोक कुमार और डॉ अतुल कुमार सिंह के साथ सहायक कर्मचारी सुनील कुशवाहा, नीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply