ट्रक की चपेट में आने से किशोर ने तोड़ा दम, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
गाजीपुर। गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आने से सादात थाना क्षेत्र के कनेरी निवासी अभय सिंह (16 वर्ष) पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उन्हें तत्काल सैदपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सादात सैदपुर सड़क मार्ग पर कनेरी के पास सड़क जाम कर आवागमन रोक दिया। एनएच 124 डी के निर्माण कार्य में लगे ट्रक से हुए हादसे से क्षुब्ध भीड़ ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से संबंधित स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर आक्रोश व्यक्त किया। चर्चा रही कि दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ किया गया और दो बाइक और एक डंपर को आग के हवाले किया गया। स्थिति की सूचना पर सादात पुलिस के साथ शादियाबाद, बहरियाबाद, सैदपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच स्थिति को सम्भालने का प्रयास किया। मौके पर धरना दे रहे ग्रामीण जिलाधिकारी और कप्तान को बुलाने की मांग पर अड़े रहे और जाम जारी रहा। वहीं सैदपुर के क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह मय टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई हेतु किशोर के शव को कब्जे में ले लिया ।
Views: 14








