सुखबीर एग्रो फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत
गाजीपुर। नंन्दगंज थाना क्षेत्रांतर्गत सुखबीर एग्रो फैक्ट्री फतेहउल्लाहपुर में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन सूरज कुमार गुप्ता (26 वर्ष) की 60 फीट ऊंचाई से गिरने से आकस्मिक मृत्यु हो गई।
इस सम्बन्ध में मृतक के भाई सत्यम कुमार गुप्ता ने नन्दगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उन्होंने बताया कि सूरज पिछले करीब तीन वर्षों से सुखबीर एग्रो फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था। शनिवार को भी सूरज काम करने के लिए फैक्ट्री गए थे। अचानक दोपहर में कारखाने के अन्य कर्मचारी परिवार को सूचित करते हुए सूरज को अस्पताल ले गए। परिवार के लोग जब अस्पताल पहुंचे तो सूरज को मृत पड़े हुए थे। सत्य कुमार ने कहा कि सम्भवतः सूरज की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हुई है। फैक्ट्री में काम करते वक्त या हादसा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
Views: 8








