विहंगम योग संत समाज के आध्यात्मिक कार्यक्रम में सद्गुरु की सेवा का आह्वान
काम, क्रोध, लोभ, अहंकार और तृष्णा हैं मानवीय विकार
गाजीपुर। नगर पंचायत सादात में विहंगम योग संत समाज का एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वार्ड एक निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उमरहा के साधक पुरोहित आयुष तिवारी ने एक कुंडीय यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुंबई के उपदेष्टा शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ, अहंकार और तृष्णा मनुष्य को निरंतर प्रभावित करते हैं। सद्गुरु से प्राप्त ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही इन विकारों पर विजय पाई जा सकती है। मुख्य अतिथि आयुष तिवारी ने भक्तों से तन, मन, धन और वचन से सद्गुरु की सेवा करने का आह्वान किया। पूर्व जिला संयोजक ओमप्रकाश राम ने कहा कि परमात्मा सर्वत्र विद्यमान हैं, लेकिन सद्गुरु के ज्ञान के बिना उनकी अनुभूति संभव नहीं। इस अवसर पर वसंत श्रीवास्तव और बेचू लाल गुप्ता ने भजन प्रस्तुत किए। संचालन जिला उपदेष्टा केशव सिंह यादव ने किया। आयोजक सुभाष चंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना, आरती और शांति पाठ के साथ हुआ। इस दौरान रामचंद्र भारद्वाज, लल्लन भारद्वाज, जनार्दन मिश्रा, श्रवण कुमार, इंद्रजीत भारद्वाज, उमेश चंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Views: 6








