गाजीपुर का नाम ‘गाधिपुरी’ या ‘महर्षि विश्वामित्र नगर’ करने की मांग

गाजीपुर। जनपद का नाम बदलकर ऐतिहासिक एवं पौराणिक पहचान के अनुरूप ‘गाधिपुरी’ अथवा ‘महर्षि विश्वामित्र नगर’ किए जाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।


        ज्ञापन में जनपद की प्राचीन परंपराओं का संबंध राजा गाधि और महर्षि विश्वामित्र से बताते हुए नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर शासन स्तर से ऐतिहासिक एवं अभिलेखीय परीक्षण कराने का भी आग्रह किया गया है। कहा गया है कि जनपद की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए प्राचीन पहचान के अनुरूप नामकरण की संभावना पर विचार किया जाना चाहिए। इसके लिए प्राचीन ग्रंथों, राजस्व एवं प्रशासनिक अभिलेखों, पुरातात्त्विक साक्ष्यों तथा विशेषज्ञों की राय के आधार पर परीक्षण कराने की मांग की गई।

         प्रतिनिधिमंडल में विहिप जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनीत सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, अभिषेक, अनुराग चौहान, ओम प्रकाश पांडेय तथा जिला कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी शामिल रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।

Views: 3


Leave a Reply