दुराचारी चढ़ा पुलिस के राडार पर 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाल पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित एक अभियुक्त को क्षेत्र के आदर्श गांव गेट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त विकास पुत्र स्व. विजय राम निवासी ग्राम बघुई बुजुर्ग थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर का निवासी है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply