सड़क दुघर्टना में तीन लोगों की मौत से परिजन गमगीन
गाजीपुर। वाराणसी बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को करीब दस बजे शहबाज कुली में हुई सड़क दुघर्टना में मृत तीन शव क्षत विक्षत अवस्था में मिले। घटना की सूचना पर नोनहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर तीन अज्ञात शवों की शिनाख्त में जूट गयी। घटना स्थल पर प्राप्त मोबाइल एवं मोटर साइकिल स्प्लेन्डर प्लस वाहन सं. यूपी 61 के 1458 के आधार पर तीनों व्यक्तियों की शिनाख्त इन्द्रमणि यादव (45 वर्ष) पुत्र स्व. धर्मदेव यादव निवासी नगवा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, सरोज यादव (27 वर्ष) पुत्र स्व. सन्तोष सिंह यादव निवासी ग्राम नगवा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर तथा शैलेष यादव 28 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी जल्लापुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के रूप में की गयी।परिजनो से घटना के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Views: 8








