भेष बदल साधु बनकर भीख मांगने के आरोप में तीन गिरफ्तार 

गाजीपुर। धर्म बदलकर धोखाधड़ी कर भीख मांगने के आरप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। 


       बताया गया कि वादी शिव कुमार गुप्ता पुत्र स्व. छेदी गुप्ता निवासी ग्राम सोनबरसा थाना कासिमाबाद गाजीपुर द्वारा शुक्रवार को थाने में तहरीर दी गई कि कुछ मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा हिन्दू धर्म की वेशभूषा (वस्त्र) धारण कर, साधु बन कर गलत नाम-पता बताकर भीख माँग रहे हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमाबाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान सोहराव खान पुत्र सुक्खू अंसारी उम्र, शहजाद खान पुत्र रमजान खान तथा नियाज पुत्र नेकई निवासीगण ग्राम अतरसावा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के रूप में की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply