चोरी के हैण्ड पम्प के साथ चोर गिरफ्तार 

गाजीपुर। मरदह थाना पुलिस ने चोरी के हैण्डपम्प के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त दूधनाथ पुत्र भागवत निवासी ग्राम केशेरूआ थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर का निवासी है। 


    गिरफ्तार अभियुक्त ने विनोद यादव पुत्र हरिकेश यादव ग्राम जमुवारी थाना मरदह जनपद गाजीपुर के ट्यूबेल पर लगे हैण्डपम्प को चुरा लिया। चोरी के हैण्डपम्प के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने पर इस सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चन्देल मय हमराह थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply