जनपद स्तरीय युवा प्रतियोगिता 16 अक्टूबर को

गाज़ीपुर । जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर, 2024 को पी०जी० कालेज, गाजीपुर में किया गया है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीन प्रकार के कार्यक्रम सम्पादित होंगे।


इन प्रतियोगिताओं में जनपद के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय व अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी निजी संस्थाओं के निपुण कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 12 जनवरी, 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में पहला कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके अन्तर्गत लोकनृत्य (समूह/एकल) चरकुला, ख्याल, रासलीला, कथक आदि एवं लोकगीत (रामूह/एकल) सोहर कजरी, कहरवा, कीर्तन, रागिनी, चनयनी, बंजारा, बिरहा, चौती, गजल, कव्वाली आदि की प्रतियोगिता होगी।

इसमें दूसरा कार्यक्रम जीवन कौशल का होगा। इसमें कविता, कहानी लेखन, पोस्टर बनाना, शब्द पांडित्य पर आयोजित कार्यक्रम होंगे।

तिसरे थिगेटिक साइंस मेला (एकल/समूह) स्टेट स्पेसिफिक थीग “इनोवेशन इन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी ” पर आधारित अभिनव प्रोजेक्टों का प्रस्तुतीकरण किया

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply