सनातनी परम्पराओं का निर्वहन समय की मांग 

गाज़ीपुर। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के “गौरवशाली 60 वर्ष” पूर्ण होने पर विश्व हिंदू परिषद ने मनिहारी प्रखंड के राम जानकी पैलेस हंसराजपुर में “षष्ठी पूर्ति स्थापना दिवस समारोह” का आयोजन कर लोगों को एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल दिया।


            जिला सिध्दपुरी सैदपुर के नेतृत्व में  रविवार 25 अगस्त 2024 को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंडे सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री श्री नारायण, जिला अध्यक्ष प्रदीप सहित वक्ताओं ने  “विश्व हिंदू परिषद” की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए सनातनी परम्परा को धारण करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री ने “विश्व हिंदू परिषद” की स्थापना, उद्देश्य, लक्ष्य एवं कार्य प्रणाली के साथ साथ, संगठन की रीति नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समस्त सनातनियों को अवगत कराते हुए सभी से आह्वान किया कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए समस्त सनातनी कार्य करें एवं अपने आस पास के समस्त सनातनियों में राष्ट्र एवं धर्म प्रेम की भावना का जागरण करते हुए उनको संगठित करें।   इस कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, रिपुंजय गुप्ता, दिग्विजय, चंद्रिका चौबे, निखिल सिंह, पुष्कर तिवारी, चंद्रिका यादव, निर्भय सिंह, सिकंदर राजभर, कामाख्या दुबे, शशांक दुबे, सुरज, अंकित, प्रांजल,निखिल, कौशल,अभिषेक, आदर्श सहित काफी संख्या में सनातनी बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक आशीष कुमार ने किया।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply