कप्तान की इनामी घोषणा लायी रंग, वांछित इनामियां को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा ईराज राजा द्वारा फरार अपराधियों पर इनाम घोषित कर उनको पकड़ने की मुहिम रंग लाने लगी है।


         पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने 25000 रुपये के वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधी गुड्डू सिंह यादव पुत्र बहादुर सिंह यादव निवासी ग्राम चौकिया थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गुरुवार क्षेत्र के चौकिया तिराहे से धर दबोचा। पुलिस ने उससे घटना मे प्रयुक्त मोटोरोला स्मार्ट फोन की बरामदगी भी कर ली। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, आरक्षी धीरेन्द्र सिंह व सिद्धार्थ सिंह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply