चोरी की मोबाइल व बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल व बाइक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
संलिप्त अभियुक्तों के संबंध में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार की सुबह नेवादा सानी धामुपुर मोड़ से दो अभियुक्त रोहित यादव पुत्र मुन्नु यादव व सोनू यादव पुत्र तारकेश्वर यादव निवासी सुल्तानपुर थाना दुल्लहपुर गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मुकदमें से संबंधित छीनी गयी मोबाइल सैमसंग गैलेक्सी ए 04ई बरामद हुआ तथा अभियुक्त रोहित यादव के पास एक मोटर साइकिल काले रंग की बरामद हुई। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगतपित मिश्रा व मुख्य आरक्षी विनोद यादव थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 10








