थाने की दीवार फांद कर भाग प्रभारी निरीक्षक
कमरे से करीब 10 लाख रुपए बरामद
अनैतिक व अपराधिक कार्यों को रोकने में लगी पुलिस जब स्वयं अपराधों के दलदल में जा फंसे और चंद चांदी के चमकते सिक्कों के आगे अपने आप को बेंच दे तो फिर आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकेगा। यह यक्ष प्रश्न है।
देखें तो ड्रग तस्करों तथा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का रिश्ता काफी पुराना है। इसे लेकर अनेकों बार पुलिस के तेज तर्राक अधिकारी सक्रिय हुए और अपराधियों की कमर भी तोड़ी फिर भी आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिसमें पुलिस और अपराधियों के सम्बन्धों का खुलासा होता रहता है।
जी हां ऐसा ही एक ताजा मामला बरेली जनपद के फरीदपुर थाने का प्रकाश में आया है, जहां थाना प्रभारी ने दो ड्रग माफिया को रात में गिरफ्तार तो किया लेकिन उनसे मोटी रकम वसूल कर उन्हें थाने से बाइज्जत विदा कर दिया।
जिले के तेज तर्राक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी को इसकी जांच के लिए थाने पर भेजा। दोनों उच्चाधिकारी के अचानक थाने पर पहुंचने पर स्थिति की गंभीरता को समझते हुए घूसखोर प्रभारी निरीक्षक रामसेवक थाने की दीवार फांद कर मौके से भाग निकला। उसका पीछा किया गया लेकिन वह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सका। अधिकारियों द्वारा उसी थाने पर वहां के प्रभारी निरीक्षक रामसेवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया और उसके कमरे की तलाशी लेने पर वहां से नौ लाख 96 हजार रुपए बरामद किए गए जो निःसंदेह उसके तनख्वाह के तो पैसे नहीं रहे।
बताते चलें कि बरेली जिले का फरीदपुर थाना क्षेत्र ड्रग माफियाओं के कब्जे में रहा और इसकी यदा-कदा शिकायतें भी मिलती रहीं । पता चला कि दिल्ली तक के ड्रग माफिया भी स्मैक ध अन्य नशीले पदार्थो की स्मगलिंग क्षेत्र में रैकेट बनाकर करते हैं। पता चला कि थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने ड्रग तस्करी में लिप्त दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर उनसे मोटी रकम वसूलने के बाद छोड़ दिया। जिले के तेज तर्राक ईमानदार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को अपने सूत्रों से इस बात की जानकारी मिल गयी। उन्होंने घटना की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकार को तत्काल मौके पर भेजा, जहां अपने को फंसता देखकर रिश्वतखोर प्रभारी निरीक्षक रामसेवक मौके से थाने की दीवार फांद कर भाग निकला। सुनें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जुबानी https://youtu.be/dfewHXB-c7U?si=xDgwbA-zGeBeKoh-
Views: 5








