पंचांग व राशिफल – 13 अगस्त 2024 पंचांग

पंचांग


विक्रमी संवत                   2081  

शक सम्वत                   1945  

मास                                    सावन

पक्ष                               शुक्ल पक्ष

तिथि                                    नवमी 

नक्षत्र                                    ब्रम्ह 

वार                                      मंगलवार 

योग                                       शुक्ला 

सूर्योदय                                 05:28

सूर्यास्त                                 18:33

चन्द्रमा                                    वृश्चिक 

राहुकाल दोपहर                  15:41 – 17:20

अभिजीत मुहूर्त।                  11:59 – 12:52

 

मेष – आज का दिन नकारात्मक प्रभाव से भरा रहेगा। वाणी र नियंत्रण रखें अन्यथा प्रियजनों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होगा, मानसिक तनाव बना रहेगा। बात-बात पर क्रोध से  हानि संभव है।

 

 वृषभ – आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रियजनों से प्रगाढ़ता की अनुभूति होगी। आज आप अपनी मेहनज से महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त कर लेंगे। इच्छा की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। पदोन्नति के  योग हैं।

 

मिथुन – आज व्यवसायिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। सकारात्मक सोच बनी रहेगी। नौकरी में प्रोन्नति कल आप मिलेगा।, धर्म में आस्था रहेगी। निर्णय हितकर तथा बकाए धन की प्राप्ति सुगम हैगी।

 

कर्क- आज योजना साकार होने के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से तनावमुक्त होकर काम करेंगे।, यात्रा सार्थ और प्रभावी होगी तथा भौतिक सुख की प्राप्ति होती रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

 

सिंह –  आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य की सफलता में विलम्ब हो सकता है। मन में कटता बनी रहेगी जिससे उलझनें प्रभावी रहेगी। शत्रु से सावधानी आवश्यक है। राजकीय कष्ट, व्यर्थ भ्रमण से धनहानि और मानसिक उद्वेग बना रहेगा।

 

कन्या – आज का दिन उत्तम है। आज कार्य पूर्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में धन निवेश सोच समझ कर करें। सामाजिक रुचि, आकस्मिक लाभ होने से परिवार में प्रसन्नता आएगी तथा खुशी का माहौल रहेगा।

 

तुला- आज  नवपरिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनो-विनोदपूर्ण वातावरण से मंत्र प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान होने से मन में प्रसन्नता व्याप्त रहेगी, राजनैतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाने का मौका मिल सकता है। सलाह मान्य होगी।

 

वृश्चिक – आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में उपजी निराशा का समापन होने के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। आज मित्रों से सहयोग रहेगा‌। आज धन की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा, यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

 

 धनु- आज मन में नकारात्मकता था भाव रहेगा। मानसिक अशांति से मन क्षुब्ध रहेगा। आज पारिवारिक कष्ट से बचना हितकर होगा। धनहानि के साथ साथ मित्रों से असहयोग की भावना रहेगी। यात्रा निराशाजनक होगी।

 

मकर- आज का दिन सामान्य होगा। स्वनिर्णय सार्थक रहेगा। मन में सकारात्मक विचार रखें जिससे निराशा का समापन होगा। विवाद का हल होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, व्यय की अधिकता से बचें। खुशी से मन प्रसन्न होगा। 

 

कुम्भ- आज का दिन अच्छा है। इच्छित कार्यों में सफलता के योग है, उल्लास का वातावरण बनाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सुसंदेश की प्राप्ति से खुशी होगी। लाभकारी यात्रा का प्रसंग रहेगा।

 

 मीन- आज का दिन उत्तम है। कठिनाइयों का निराकरण आसानी से हो सकेगा। सामाजिकता का ध्यान रखें ,सम्मान का लाभ मिलेगा। स्वजनों से सम्पर्क बनाए रखना हितकर है‌ योजना फलीभूत होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।

 

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply