चोरी की सात मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली, सथर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय दो शातिर चोरों की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की सात मोटर साइकिल व एक देशी तमंचा 315 बोर मय दो  जिंदा कारतूस बरामद कर लिया ।


            पुलिस टीम को यह कामयाबी मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एवरग्रीन स्कूल के पास से मुखबिर की सूचना पर मिली। वहां अभियुक्त गण चोरी की मोटरसाइकिल बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण कुमार पुत्र स्व0 नन्दू राम तथा सूरज कुमार पुत्र स्व0 अशोक राम निवासीगण बिन्दवलिया थाना कोतवाली गाजीपुर रहे। अभियुक्त अरुण कुमार के पास से एक तमंचा 0.315 बोर मय दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

  •    अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों लोग चोरी करके जो मोटर साइकिल छिपा कर रखे हैं उनको बेचने के लिये ग्राहक तय किये थे और उस ग्राहक का यहीं पर इन्तजार कर रहे थे। पुलिस मौके से पकड़े गये दोनों व्यक्तियों को साथ लेकर उनकी निशादेही पर चक हुसैन खलिसापुर से कुल आधा दर्जन मोटर साइकिल को बरामद कर लिया। बरामदगी में मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्लस काले रंग की बिना नम्बर, मोटरसाइकिल, सुपर स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट, मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर रंग काला, मोटर साइकिल एच एफ डीलक्स हैवी ग्रे कलर की बिना नम्बर, मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्लस रंग काला बिना नम्बर प्लेट,मोटर साइकिल पैसन प्रो बिना नम्बर प्लेट काले रंग तथा मोटर साइकिल पैशन प्रो कत्थई रंग बिना नम्बर प्लेट की रहीं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उपनिरीक्षकगण राजकुमार शुक्ल, अशोक कुमार गुप्ता, रोहित कुमार द्विवेदी व सुनील कुमार शुक्ल तथा आरक्षी उमेश कन्नौजिया, दिवाकर सिंह, श्यामधर यादव, भालचन्द्र, धीरेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, पिन्टू पटेल तथा धर्मेन्द्र कुमार  थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply