भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी को डीएम एसपी ने दी बधाई
मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर लिया व्यवस्था का जायजा
गाज़ीपुर। भारतीय हॉकी टीम द्वारा पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीता गया। इस टीम में गाजीपुर के थाना खानपुर क्षेत्रांर्तगत ग्राम करमपुर के खिलाड़ी राजकुमार पाल भी शामिल रहे।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा पुलिस अधीक्षक डा.ईराज राजा ने भारतीय हॉकी टीम में शामिल जनपद गाजीपुर के थाना खानपुर क्षेत्रांर्तगत ग्राम करमपुर के खिलाड़ी राजकुमार पाल से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि खिलाड़ी राजकुमार पाल ग्राम करमपुर में स्थित हॉकी स्टेडियम के खिलाड़ी रहे हैं।
इसके बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा करमपुर ग्राम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आगमन के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Views: 4








