पुलिया के नीचे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
गाज़ीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के समीप स्थित पुलिया के नीचे से एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान जयराम राजभर (55वर्ष) पुत्र स्व. रामकेर राजभर निवासी आहियांई के रूप में की। मृतक के सिर पर गहरा चोट का निशान मौजूद मिला। बताया गया कि मृतक जयराम राजभर ग्रामीण चिकित्सक था और वह नशे का आदी था। वह
गांव में घूमकर लोगों का इलाज करता था। लोगों ने संभावना जताई कि अत्यधिक शराब के नशे की वजह से वह पुलिया के ऊपर से नीचे गिर गया होगा और सम्भवतः चोट की वजह से उसकी मृत्यु हो गई होगी। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष राजभर ने मौत की तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Views: 9








