दो सगे भाइयों की मौत से गांव में फैली सनसनी
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोदसईया गांव के एक ही परिवार के सगे दो किशोरों की मौत से गांव में मातम छा गया।
बताया गया कि शनिवार को तड़के लोगों की नींद दिनेश मुसहर के घर से आ रही तेज आवाज और चीख पुकार से खुली। दिनेश मुसहर के दो बेटे चुन्नू 15 वर्ष तथा ठाकुर 12 वर्ष पेट में दर्द होने की बात कह रहे थे और दर्द से अपने शरीर को ऐंठ रहे थे। उनकी मां माधुरी देवी ने नजदीकी चिकित्सक से उन्हें पेट दर्द की दवा दिलाई। कुछ समय बितने के बाद भी जब उन्हें आराम नहीं हुआ तो लोग सिखड़ी तांत्रिक बाबा के पास ले गए। तांत्रिक बाबा ने उनको तत्काल अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन दुल्लहपुर में एक निजी अस्पताल ले गए। जहां ईलाज के दौरान टुन्नू की मौत हो गई। शव लेकर जब तक टेंपो से लोग घर वापस आये तब तक छोटे भाई ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की माँ माधुरी देवी और पिता दिनेश मुसहर अपने मासूम बेटों की मौत से रो रो कर बेहोश हो जा रहे थे। मृतक तीन भाईयों व एक बहन में सबसे बड़े थे।
लोगों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही थी कि सम्भवतः रात में सर्प दंश से ऐसा हुआ होगा। मौत की सूचना पर प्रधान भुल्लन यादव, समाजसेवी सुजीत राम, सैफ सिद्धकी, अजय प्रताप यादव, अशोक यादव, इजहार अहमद, उज्ज्वल कुमार, दीपक यादव,अखिलेश राम, वीरेंद्र गौतम, विजय बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
उक्त जानकारी पर उप जिला अधिकारी कमलेश सिंह ने तत्काल कानूनगो,लेखपाल को मौके पर भेजा। परिजनों ने दोनों मासूम भाइयों के शव का दाह संस्कार कर दिया। लोगों ने
उपजिलाधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि सुचना विषैला जंतु के काटने से मौत की मिली थी। इस पर लेखपाल और कानूनगो को भेज कर मुआवजा के लिए रिपोर्ट तैयार करने को कहा था लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। उनका कहना था कि पेट दर्द से मौत हुई है।
Views: 8








