तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों में अलाउद्दीन पुत्र कबड्डू नट, मुरतजा अहमद पुत्र रियासत तथा मन्टी अहमद पुत्र भोला अहमद निवासीगण ग्राम निजामुद्दीनपुर चौरा थानादुल्लहपुर जनपद गाजीपुर रहे।

       ज्ञातव्य है कि गत इक्कीस जुलाई को वादी द्वारा थाना दुल्लपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके विद्यालय कमला पाण्डेय महिला विद्यालय निजामुद्दीनपुर चौरा पर आकर अख्तार नट पुत्र जब्बार सहित आठ ज्ञात और दर्जन भर अज्ञात लोगों द्वारा मेरे लडके और भतीजे को गेट से खीचकर, गाली गलौज देते हुए लोहे के राड व तमन्चा के बट से मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गयी है। वहीं सौरभ पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय को मारपीट कर बेहोश/ लहुलुहान कर दिया गया था। वादी की तहरीर के आधार पर थाना दुल्लपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी है।

   अभियुक्तों को गिऱफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक होरिल यादव तथा आरक्षी  ज्ञानेन्द्र कुमार व विनय सिंह शामिल रहे।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply