विवेकानन्द की पहल लायी रंग – सड़क को गड्ढा मुक्त बनाने की कवायद शुरू 

खुली विधायक के खोखले ड्रामे की पोल


गाजीपुर। जंगीपुर – सुभाकरपुर की जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। इस समस्या से निजात दिलाने हेतु समाजसेवी विवेकानंद पाण्डेय की पहल रंग लाने लगी है। उन्होंने इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद तथा प्रमुख सचिव से मिलकर इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। सड़क बनाने हेतु उनके द्वारा आश्वासन दिया गया था। लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लग जाने से धन आवंटित नहीं हो पाया था।

     विवेकानंद पाण्डेय ने प्रेस वार्ता कर जंगीपुर के सपा विधायक पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब जब इस मार्ग के बनने की बात शासन से हो रही है तो सस्ती लोकप्रियता लेने के लिए वर्तमान विधायक नाटक कर रहे हैं। 

श्री पाण्डेय ने कहा कि जबसे जंगीपुर विधानसभा का गठन हुआ है तबसे धविधायक के परिवार से विधायक होते रहे फिर भी इतने दिनों से यह सड़क विधायक जी को क्यों नहीं दिखी। समाजसेवी का कहना है कि इसी सड़क के लिए 2015 में जंगीपुर की जनता द्वारा आंदोलन किया गया था जिसके परिणामस्वरूप  69 लोग नामजद और 900 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें 69 लोगों को जेल भेजा गया था। उस समय विधायक जी के पिता स्व. कैलाश यादव  उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री थे, उस समय यह सड़क इन लोगों को नहीं दिखी और अब रोना रो रहे हैं कि हम विपक्ष के विधायक है इसलिए हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। 2015 में जब जंगीपुर की जनता सड़क निर्माण की मांग कर रही थी उस समय अखिलेश यादव की सरकार थी। 

        उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव की सरकार आने पर रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। सत्यता यह है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। 

         विवेकानन्द पाण्डेय ने विधायक विरेन्द्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनका परिवार सत्ता में था तो सड़क की मांग पर हम लोगों को जेल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि 2015 में मेरे द्वारा भी धरना पर बैठा गया था स्थितियां यह थी कि बोर्ड लगाकर पैसा उतार लिया गया था और सड़क नहीं बनाया गया था जिसको लेकर जंगीपुर की जनता आक्रोशित होकर धरना पर बैठ गई थी। फिर ऐसी सड़क बनायी गयी जो तीन माह में टूट गई थी। इसका विरोध करने पर सपा के नेताओं के दबाव में तब तत्कालीन जिलाधिकारी से शिकायत के बाद मुझे जिलाबदर करा दिया गया था। इन्हीं के सरकार में जंगीपुर की जनता पर दो दर्जन धाराएं लगाई गईं, गैंगेस्टर जिला बदर तक कारवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि अभी सड़क पर गिट्टी डालकर गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। गाजीपुर के प्रभारी मंत्री को पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा पत्र दिया गया था जिस पत्र पर उनके द्वारा संबंधित विभाग को लिखा गया था जिसके कारण सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं। 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply