छात्रों ने दिनदहाड़े छात्रा से की छेड़खानी, विरोध पर भाई से की मारपीट

विद्यालय प्रबंधन ने मामले से झाड़ा पल्ला 


 गाजीपुर। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना उसके भाई को भारी पड़ गया। मनबढ़ छात्रों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर सड़क पर ही जमकर मारपीट की। 

    यह घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के माँ विणा वादिनी चिल्ड्रेन कॉलेज हरदासपुर खुर्द के मनबढ़ छात्रों द्वारा की गयी। पता चला कि शनिवार दोपहर बाद छुट्टी के समय मनबढ़ छात्रों ने विद्यालय के सामने दुकान पर खरीददारी कर रही छात्रा पर अश्लील टिका टिप्पणी की‌। इसके बाद छात्रा ने विरोध किया और स्कूल के अन्दर चली गई, फिर दोबारा स्कूल से घर जाते समय मनबढ़ छात्र अपने साथियों के साथ छात्रा से जान बूझ कर टकराया और पुनः अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह देखकर उसी विद्यालय में पढ़ रहे छात्रा के भाई और छात्रा दोनों नें विरोध किया। जिस पर मनबढ़ छात्रों ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर भाई-बहन सहित अन्य साथी छात्रों को बेरहमी से सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा। इससे छात्रा के भाई को  गम्भीर चोट लगी और उसकाका सिर फट गया।

      इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। घायल छात्र ने कहा कि इस तरह के कई मामले विद्यालय में होते रहते हैं लेकिन शिकायत के बावजूद विद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस एक्शन नहीं लिया जाता है। उसने कहा कि हम भाग कर अपनी और अपनी बहन की जान बचाये हैं लेकिन कोई छुड़ाने नहीं आया है। वहीं कुछ छात्रों ने गाजीपुर-मऊ बॉर्डर पर तैनात पुलिस के जवानों से मदद लेना चाहा लेकिन वहाँ भी पुलिस मौजूद नहीं थी जिनसे मदद मिल सके, फिर राहगीरों की मोबाईल से लड़की के घर वालों को सूचना मिली जिसके बाद पिता,और भाई सहित अन्य परिवार के लोग पहुँचे लेकिन उनके आने से पहले ही छात्र भाग चुके थे घायल छात्र का प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया और विद्यालय प्रबंधक को घटना की पूरी जानकारी देते हुवे उचित कार्यवाही की मांग की। 

        वहीं इस घटना पर विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि घटना के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। जो घटना विद्यालय के अंदर होती है, उसकी जिम्मेदारी मेरी है। यदि विद्यालय के बाहर कुछ होता है तो वह मेरी जिम्मेदारी नही है। उसके लिये 112 डायल कर सूचना दें और सहायता लें। विद्यालय के बाहर कुछ होता है तो मेरी जिम्मेदारी नही होगी। पूरी घटना से विद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए परिजनों ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र जलालाबाद चौकी पर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply