शहीद जितेंद्र कन्नौजिया को राज्यसभा सांसद ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। पानीपत में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्‍त नंन्दगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़रभा निवासी वायुसेना में कार्यरत जितेंद्र कुमार कन्‍नौजिया का शव उनके गांव पहुंचने पर वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।  परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयी। बताया गया कि तीन भाईयों व दो बहनों में वह सवसे‌छोटा था। गमगीन माहौल में नम आंखों से लोगों ने शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में शहीद जितेंद्र कुमार का शव उनके पैतृक गांव पहुंचने पर राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उनके शव पर पुष्‍पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्‍होने कहा कि शहीद जितेंद्र कुमार के शहादत पर पूरे जिले को गर्व है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply