जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, मुकदमा दर्ज 

गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र के मैनपुर गावं में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट तथा फायर की घटना को लेकर थाने पर तहरीर दी गयी है। बताया गया कि नन्दु यादव से ‌सूचना मिली कि अभियुक्त सुधीर गौड़ उर्फ पोटन पुत्र बजरंगी गौड़ सहित सात लोग निवासी मैनपुर थाना करण्डा  जनपद गाजीपुर द्वारा जमीनी विवाद को लेकर वादी पर जानलेवा हमला  किया। उन्होंने घर में घुसकर गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जान से मारने की नियत से फावड़े से प्रहार किया और व वादी के ऊपर फायर किया। वादी के तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तमाम जांच में फायरिंग की घटना असत्य पाई गयी। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply