कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना ……..
घूसखोरों पर विजिलेंस की कड़ी नजर
गाजीपुर। प्रदेश के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु सतर्कता विभाग ने कमर कस ली है। घूसखोर अधिकारियों व कर्मचारियों की नकेल कसने के लिए सरकार ने यूपी सर्तकता अधिष्ठान (विजिलेंस टीम) को एक्टिव मोड पर डाल दिया है। अब सिर्फ एक सूचना पर ही सतर्कता टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर सकेगी।
शिकायतकर्ताओं के लिए विभाग ने ‘हेल्पलाइन नम्बर’ भी जारी कर दिया है, जिस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विभागीय उच्चाधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व भ्रष्टाचारियों के मंसुबों पर पानी फेरने के लिए विशेष अभियान शुरू है।
इसलिए यूपी सर्तकता अधिष्ठान को भी एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस जिम्मेदारी के तहत पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही एवं सोनभद्र के पीड़ित शिकायतकर्ता हेल्पलाइन की
सहायता ले सकते हैं और भ्रष्टाचारियों की शिकायत हेल्पलाइन नम्बरों पर दर्ज करा सकता हैं। शिकायत प्राप्त होते ही विभाग द्वारा त्वरित एक्शन लिया जायेगा। यदि शिकायत सत्य पाई गई तो सम्बंधित रिश्वतखोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक यूपी सर्तकता अधिष्ठान वाराणसी सेक्टर ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए यूपी सर्तकता मुख्यालय लखनऊ के हेल्पलाइन नम्बर-9454401866, यूपी सर्तकता मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रुम 0522-2304937 व पुलिस अधीक्षक सर्तकता अध्ष्ठिान, वाराणसी सेक्टर- 0542-2587138 व 9454401222 जारी किये गये हैं। शिकायत इन नम्बरों पर दर्ज कराई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हमारा मिशन विभागीय भ्रष्टाचार को समाप्त करना है। बिना रिश्वत लिये पारदर्शिता से पीड़ित का कार्य करना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का नैतिक दायित्व है। जो भी कर्मचारी अपने नैतिक दायित्वों को भूलकर रिश्वतखोरी करेगा, उस पर सतर्कता विभाग कार्रवाई करेगा।
Views: 10








