पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2024
पंचांग व राशिफल – 05 जुलाई 2024
पंचांग
विक्रमी संवत 2081
शक सम्वत 1945
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
नक्षत्र आर्द्रा
वार शुक्रवार
योग ध्रुव
सूर्योदय 05:10
सूर्यास्त 18:51
चन्द्रमा मिथुन
राहुकाल दोपहर 10:42 – 12:25
अभिजीत मुहूर्त 11:57 – 12:52
राशिफल
मेष – पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। योजना साकार होगी दाम्पत्य जीवन सुखद, विरोधी परास्त, बड़ी समस्या से निजात मिलने से हर्ष रहेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
बृष – कारोबार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी व व्यापार में सुधार होगा, विरोधी परास्त होंगे, मनोरंजन में खर्च की अधिकता रहेगी। शिक्षा में सफलता, मन प्रसन्न । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लापरवाही न करें काम पर ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
मिथुन – कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शारीरिक सुख व धर्म में आस्था रहेगी संत समागम, आर्थिक सफलता, आशाएँ फलीभूत होंगी। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे। प्रमाद न करें।
कर्क – शैक्षणिक व रचनात्मक कार्य के परिणाम सुखद मिलेंगे। धनागम सुगम नहीं रहेगा। मित्रों से गलतफहमी न पालें। व्यवसाय की चिन्ता होगी, वहीं सुख शांति में कमी के योग हैं। व्यापार- व्यवसाय मनोनुकूल नहीं चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
सिंह – दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। कार्य में उन्नति होगी। नवयोजना सार्थक बनेगी। ज्ञान- विज्ञान में रुचि बनी रहेगी। आज कठिनाइयाँ हल होने से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने विवादों का समापन होगा। उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी।
कन्या – संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक प्रगति के साथ पूँजी का प्रतिफल प्राप्त होगा। कुछेक समस्याएँ प्रयास से हल हो जायेगी, कर्ज की निवृत्ति और रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रमाद से बचें।
तुला – नवयोजना दृष्टीगत होगी आपसी संबंधों में मधुरता प्रभावी होगी। मनोरंजन में रुचि, यात्रा का सुयोग बन सकेगा। बेरोजगारी दूर होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता व लाभ के योग रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक – लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से आत्मसम्मान कम हो सकता है। कठिनाइयां बनी रहेंगी। शत्रुता प्रभावी रहेगी। आपसी सम्बन्धों में कटुता प्रभावी होगी। यात्रा में परेशानी व धनहानि के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
धनु – कार्यों में सफलता की प्राप्ति की संभावना बनती है। सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न तथा यात्रा लाभदायक रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में वृद्धि संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुके काम पूरे होंगे।
मकर – सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसायिक प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मांगलिक आयोजन से मन प्रसन्न होगा। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी।
कुंभ – योजना फलीभूत होगी। दिनमान अनुकूल, रहेगा।इच्छा की पूर्ति सम्भव है। वाणी में मधुरता रखें । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा सुखद रहेगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा।
मीन – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कार्यों में बाधा होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता के साथ सम्बन्धों में कटुता व्यापक रहेगी। यात्रा में असुविधा, हानि की सम्भावना है। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है।
Views: 6








