पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू होगा अमित शाह का रोड शो 

संविधान को लेकर भ्रमित कर रहा विपक्ष


गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार 29 मई को सायं चार बजे नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो प्रारम्भ करेंगे।

      यह रोड शो मिश्र बाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड़ तक जाएगा। यह जानकारी भाजपा बुंदेलखंड कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह जब 2014 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे, उसे समय भारतीय जनता पार्टी ने 80 में 73 सीटों को जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। इस बार उनके सानिध्य में प्रदेश में 80 से 80 सीटों को जीतने के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज में संविधान को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है और बेबुनियादी बाते कर रहा है, जबकि विगत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान को शिरोधार्य कर आदर के साथ सरकार चलाई है।  इतिहास गवाह है कि आज मोदी और भाजपा को संविधान के लिए खतरा बता कर जनता मे भ्रम पैदा करने वाले लोगों के  पुरोधाओं ने आपातकाल लगाकर संविधान को कुचलने का काम किया था। संविधान में सर्वाधिक बदलाव कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ है । इंडी गठबंधन नेता भ्रम और भय फैलाकर सत्ता में आना चाहते हैं। जबकि प्रदेश के 17 में से 17 सुरक्षित सीटों के सांसद प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के पास हैं जबकि तीन सांसदों की सपा मे एक भी पिछड़ा व अनुसूचित सांसद नहीं है। 

      उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था में लाने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि गृह मंत्री के रोड शो को लेकर गाजीपुर की जनता में भारी उत्साह है और यह रोड शो पुराने सभी  कीर्ति मान को ध्वस्त करते हुए नया इतिहास स्थापित करेगा।

Views: 9

Advertisements

Leave a Reply