न्यायायिक अधिकारियों ने किया आश्रय गृहों का निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश 

गाजीपुर। आश्रय गृहों के निरीक्षण की गठित   समिति द्वारा मंगलवार को संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया गया।


       समिति ने स्व. शिवपूजन पाठक बालगृह (बालिका) रस्तीपुर, सैदपुर, गाजीपुर का निरीक्षण किया। संस्था में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका के अनुसार सही रही। समिति द्वारा आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण का समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।

     राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं मिला।

         निरीक्षण में समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय गाजीपुर, सदस्य विजय कुमार  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर एवं सदस्या श्रीमती श्वेता नैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) गाजीपुर मौजूद रहे।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply