कुर्क गोदाम से चोरी की बल्लियां लदी टाटा मैजिक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। नन्दगज थाना पुलिस द्वारा लकड़ी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को सौ यूकेलिप्टस की बल्ली को टाटा मैजिक वाहन पर लादकर ले जाते समय हिरासत में लिया गया।
बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम सहेड़ी चट्टी पर चेकिंग में लगी थी। उसी दौरान मुखबीर ने सूचना दी कि ग्राम फतेहउल्लाहपुर में स्थित मेसर्स विकास कांन्सट्रक्सन के गोदाम से लकड़ी की बल्लियों को चुराकर उसे टाटा मैजिक पर लादकर बेचने के लिए बाहर ले जा रहे हैं।
मुखबीर की इस सूचना पर पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए टाटा मैजिक रजिस्ट्रेशन नं. यूपी 65 सीटी 8532 पर लदे यूकेलिप्टस की लकड़ी की बल्लियों के साथ दो अभियुक्तों को सोमवार करीब साढ़े सात बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक त्रिपाठी पुत्र सच्चिदानन्द त्रिपाठी निवासी ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर तथा ओम प्रकाश बिन्द पुत्र पारस बिन्द निवासी ग्राम मुरकटनी (सौरम) थाना नन्दगंज जनपद गाज़ीपुर रहे।
बताते चलें कि तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर, ग्राम फतेहउल्लाहपुर परगना व तहसील व जिला गाजीपुर के गाटा संख्या 341 सं0 में स्थित मेसर्स विकास कांन्सट्रक्सन (पार्टनर सरजिल रजा उर्फ आतिफ रजा, अनवर शहजाद आफ्सा अंसारी) के गोदाम को अन्तगर्त धारा 14 (1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में कुर्की/2020 दिनांक- 05.11.2020 के क्रम में उपरोक्त भूमि कुर्क की गयी थी। जिसमें मौके पर गोदाम बना है तथा उसमें काफी मात्रा में लकड़ी की बल्लियां इत्यादि रखी थी। जिसको अभियुक्त गण द्वारा दिनांक 23.05.2024 की रात के अंधेरे में ताला तोड़कर लकड़ी की बल्लियों की चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में लालजी विश्वकर्मा तहसीलदार सदर गाजीपुर द्वारा थाना नन्दगंज पर लिखित आवेदन देकर अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह तथा आरक्षी विपिन नायक शामिल रहे।
Views: 7









