पंजाब पुलिस के जवानों संग पुलिस का फ्लैग मार्च 

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने हेतु सादात पुलिस ने मंगलवार को पंजाब पुलिस के जवानों संग फ्लैग मार्च किया।      


           थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय तथा पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में सादात नगर सहित गौरा, कनेरी आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर पुलिस ने लोगों से निडर होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। 

       फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने जनता से संवाद करते हुए फ्लैग मार्च का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं कि वे निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। निष्पक्षता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक मनोज सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्णचंद्र चौरसिया सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply