दुराचारी को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित मुकदमें के अभियुक्त को शादियाबाद थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


      अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त विशाल राजभऱ पुत्र विनोद राजभर निवासी ग्राम खुटहन पथरा थाना शादियाबाद जनपद  गाजीपुर को शनिवार को दुर्गाचौक तिराहा शादियाबाद से गिरफ्तार किया गया।  गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

        गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी  बड़ेलाल वर्मा तथा होमगार्ड अरविन्द कुमार थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 16


Leave a Reply