अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अम्बेडकर मोड़ तिराहा ग्राम बभनौली से, 2.1 किलोग्राम नाजायज गाँजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


      गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व. हरिनरायण सिंह निवासी ग्राम सरायगोविन्द थाना शादियाबाद गाजीपुर से झोले में मौजूद 02 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा व 710 रुपये नगद बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना शादियाबाद पर मादक पदार्थ विरोधी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गयी।

      गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवशरण शर्मा, मुख्य आरक्षी विनय कुमार पाण्डेय तथा आरक्षी श्यामलाल यादव थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply