स्मार्टफोन के सहयोग से बने स्मार्ट

गाजीपुर। विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना अन्तर्गत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला संकाय के तृतीय वर्ष के पांच सौ छात्रों-छात्राओं को  स्मार्टफोन वितरण किया गया। 


       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों से स्मार्टफोन के सहयोग से पढ़ लिख कर स्मार्ट बनने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सूचना क्रान्ति के इस युग में युवाओं को सरकार की इस योजना का लाभ पठन-पाठन को सुगम बनाने के लिए करना चाहिए। 

     इस मौके पर मुख्य नियंता प्रोफेसर एस०डी० सिंह परिहार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर एस० एन० सिंह, डॉ० रामदुलारे, डॉ० योगेश कुमार, डॉ० हरेन्द्र सिंह, डॉ० रवि शंकर वर्मा, डॉ० रवि शेखर सिंह, डॉ० विजय कुमार सिंह सहित प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

    …………………………………

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply