गायत्री ट्रस्ट ने मेधावी छात्र छात्राओं एवं गुरुजनों को किया सम्मानित

गाजीपुर। श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पंडित मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी में संपन्न ज्ञान परीक्षा में चयनित छात्र छात्राओं को सोमवार को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को गायत्री ट्रस्ट द्वारा दुपट्टा और प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।


      इससे पूर्व गायत्री मंत्र उच्चारण करते हुए भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रसार पर आधारित शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन कर भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला गया। परीक्षा संचालक एवं जिला सचिव शैलेश कुमार पाठक ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गायत्री ट्रस्ट के द्वारा मानव  समाज में तेज गति से संस्कारों में आ रही गिरावट को रोकने तथा समाज में आदर्श संस्कार के स्थापना हेतु जन जागरण अभियान चलाकर निरंतर गति दी जा रही है। इस अवसर पर परिव्राजक हरिश्चंद्र चौहान एवं जिला समन्वयक मदन शर्मा के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पांडेय ने किया।

Views: 26


Leave a Reply